Cointelegraph
Pratik Bhuyan
लेखक: Pratik Bhuyanस्टाफ संपादक
Pratik Bhuyan
Pratik Bhuyan द्वारा समीक्षितस्टाफ संपादक

AI और ईरान युद्ध के बीच Bitcoin फिर $126,000 तक जा सकता है: Arthur Hayes

BitMEX के सह-संस्थापक Arthur Hayes का मानना है कि AI रेस, ईरान युद्ध और बढ़ती मनी प्रिंटिंग Bitcoin को फिर $126,000 तक पहुंचा सकती है। जानिए उनकी पूरी भविष्यवाणी और इसके पीछे की वजह।

AI और ईरान युद्ध के बीच Bitcoin फिर $126,000 तक जा सकता है: Arthur Hayes
ताज़ा ख़बर

क्रिप्टो बाजार को लेकर एक बार फिर बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है। BitMEX के सह-संस्थापक और Maelstrom फंड के CIO Arthur Hayes ने दावा किया है कि आने वाले महीनों में Bitcoin की कीमत फिर $126,000 तक पहुंच सकती है। उनका कहना है कि अमेरिका-चीन के बीच बढ़ती AI रेस, ईरान युद्ध और दुनिया भर में बढ़ती मनी प्रिंटिंग क्रिप्टो बाजार के लिए मजबूत माहौल बना रही है।

AI सेक्टर में बढ़ता खर्च बना बड़ी वजह

Arthur Hayes के अनुसार अमेरिका और चीन दोनों अब Artificial Intelligence को सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का हिस्सा मान रहे हैं। यही कारण है कि दोनों देश AI इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर, चिप निर्माण और बिजली उत्पादन पर भारी निवेश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी AI रेस को जारी रखने के लिए सरकारों और बैंकों को लगातार ज्यादा पैसा सिस्टम में डालना पड़ेगा। उनके मुताबिक आने वाले समय में डॉलर और युआन जैसी फिएट करेंसी की सप्लाई और तेजी से बढ़ेगी। यही स्थिति Bitcoin जैसे सीमित सप्लाई वाले एसेट को फायदा पहुंचा सकती है।

ईरान युद्ध को भी बताया बड़ा फैक्टर

Hayes ने ईरान से जुड़े तनाव और युद्ध को भी बाजार के लिए अहम कारण बताया। उनका कहना है कि युद्ध हमेशा महंगाई बढ़ाता है क्योंकि सरकारों को रक्षा खर्च और ऊर्जा सुरक्षा पर ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है।

उन्होंने दावा किया कि दुनिया के कई देश अब अमेरिकी ट्रेजरी और अमेरिकी बाजारों में निवेश कम कर सकते हैं। इसके बजाय वे घरेलू इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा और कमोडिटी सेक्टर में पैसा लगाएंगे। Hayes के अनुसार इससे अमेरिकी वित्तीय सिस्टम पर दबाव बढ़ेगा और केंद्रीय बैंकों को आसान मौद्रिक नीति अपनानी पड़ सकती है।

Bitcoin के लिए क्यों बन सकता है बुलिश माहौल

Arthur Hayes का मानना है कि जब बाजार में ज्यादा लिक्विडिटी आती है, तो निवेशक ऐसे एसेट की तरफ जाते हैं जिनकी सप्लाई सीमित होती है। Bitcoin की अधिकतम सप्लाई 21 मिलियन तय है और इसी वजह से इसे कई निवेशक डिजिटल गोल्ड मानते हैं।

क्या आप जानते हैं: भारत को डॉलर स्टेबलकॉइन से सावधान रहना चाहिए: Nikhil Kamath

उन्होंने कहा कि Bitcoin पहले ही इस साल करीब $60,000 के आसपास अपना निचला स्तर बना चुका है। अब अगर वैश्विक स्तर पर मनी सप्लाई बढ़ती रही, तो Bitcoin का फिर $126,000 तक पहुंचना लगभग तय माना जा सकता है।

$90,000 पार होते ही तेज हो सकती है रैली

Hayes ने यह भी कहा कि अगर Bitcoin $90,000 के स्तर को पार कर जाता है, तो बाजार में तेजी और मजबूत हो सकती है। उनके मुताबिक उस स्थिति में कई ट्रेडर्स को अपने शॉर्ट और ऑप्शन पोजिशन बंद करने पड़ सकते हैं, जिससे कीमत में और तेजी आ सकती है।

उन्होंने कुछ हाई-रिस्क क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स का भी जिक्र किया और कहा कि मौजूदा बाजार माहौल में निवेशक ज्यादा जोखिम लेने के लिए तैयार दिख रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर AI निवेश बहुत ज्यादा बढ़ गया और महंगाई पर नियंत्रण नहीं रहा, तो भविष्य में राजनीतिक और आर्थिक दबाव भी बढ़ सकता है।

बाजार में बढ़ रही नई बहस

Arthur Hayes की यह भविष्यवाणी ऐसे समय में आई है जब वैश्विक बाजार AI और जियोपॉलिटिकल तनाव दोनों से प्रभावित हैं। कई निवेशक मानते हैं कि आने वाले वर्षों में AI सेक्टर में भारी निवेश जारी रहेगा। दूसरी तरफ दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ते तनाव से सरकारों का खर्च भी बढ़ रहा है।

ऐसे माहौल में Bitcoin को लेकर बुलिश नजरिया फिर मजबूत होता दिख रहा है। हालांकि क्रिप्टो बाजार अब भी काफी अस्थिर माना जाता है और विशेषज्ञ निवेशकों को जोखिम समझकर ही फैसला लेने की सलाह दे रहे हैं।

ऐसी ही और ख़बरों और क्रिप्टो विश्लेषण के लिए हमें X और LinkedIn पर फ़ॉलो करें, ताकि कोई भी अपडेट आपसे न छूटे!

Cointelegraph स्वतंत्र और पारदर्शी पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध है। यह समाचार लेख Cointelegraph की संपादकीय नीति के अनुरूप तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य सटीक तथा समय पर जानकारी प्रदान करना है। पाठकों को जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। हमारी संपादकीय नीति पढ़ें https://in.cointelegraph.com/editorial-policy