Cointelegraph
DOGE$0.09422 0.99%
TRX$0.3348 0.86%
LINK$14.24 1.18%
ZEC$1,348.34 7.89%
ADA$0.2472 0.65%
XRP$1.48 1.24%
ETH$2,688.39 0.17%
BTC$84,423.21 0.16%
XMR$546.76 0.18%
BNB$769.35 0.20%
XLM$0.2191 2.86%
SOL$117.57 2.21%
HYPE$87.39 3.71%
Jai Singla द्वारा लिखितस्टाफ संपादकPratik Bhuyan द्वारा समीक्षितस्टाफ संपादक

Jack Dorsey की Block बनाएगी Bitcoin बैंक? OCC में दिया आवेदन

ताजा खबरेंप्रकाशित1 अक्टू॰ 2026

Jack Dorsey की Block ने Bitcoin और stablecoins की custody के लिए राष्ट्रीय ट्रस्ट बैंक Builders Bank & Trust बनाने हेतु OCC में आवेदन किया है।

Jack Dorsey की अगुवाई वाली वित्तीय कंपनी Block ने Bitcoin कारोबार को अगले स्तर पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अमेरिका के Office of the Comptroller of the Currency यानी OCC के पास एक राष्ट्रीय ट्रस्ट बैंक शुरू करने के लिए आवेदन किया है। प्रस्तावित बैंक का नाम Builders Bank & Trust होगा।

यह पारंपरिक बैंक की तरह ग्राहकों से जमा लेने या कर्ज देने का काम नहीं करेगा। इसके बजाय इसका मुख्य फोकस Bitcoin, stablecoins और दूसरी डिजिटल संपत्तियों की सुरक्षित custody और उनसे जुड़ी सेवाओं पर होगा। अगर आवेदन को मंजूरी मिलती है, तो Block को अपने डिजिटल संपत्ति कारोबार के लिए एक राष्ट्रीय नियामकीय ढांचा मिल सकता है।

Block क्यों बनाना चाहती है अपना बैंक?

Block पिछले कई वर्षों से Bitcoin को अपने कारोबार का अहम हिस्सा बना रही है। उसकी Cash App के जरिए ग्राहक Bitcoin खरीद और बेच सकते हैं, जबकि Square के जरिए कारोबारियों के लिए Bitcoin भुगतान की सुविधा भी विकसित की जा रही है। Square ने 2025 में Bitcoin भुगतान की घोषणा करते हुए कहा था कि Lightning Network के जरिए कारोबारी कम लागत और तेज भुगतान स्वीकार कर सकेंगे।

अब कंपनी अपने डिजिटल संपत्ति कारोबार के लिए बैंकिंग ढांचे पर ज्यादा नियंत्रण चाहती है। फिलहाल Block को अलग-अलग राज्यों में मनी ट्रांसमीटर और डिजिटल मुद्रा से जुड़े लाइसेंस के तहत काम करना पड़ता है। राष्ट्रीय ट्रस्ट बैंक का लाइसेंस मिलने पर इन गतिविधियों के लिए एक संघीय नियामकीय ढांचा उपलब्ध हो सकता है।

Yahoo Finance की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, Block ने 2025 में करीब $10.7 बिलियन के Bitcoin लेनदेन की मात्रा संभाली थी और 2026 की दूसरी तिमाही में Cash App के करीब 20 लाख मासिक क्रिप्टो उपयोगकर्ता थे।

Builders Bank क्या काम करेगा?

प्रस्तावित Builders Bank एक बिना बीमा वाला और बिना जमा स्वीकार करने वाला राष्ट्रीय ट्रस्ट बैंक होगा। इसका मतलब है कि यह सामान्य बैंक की तरह बचत खाते खोलकर पैसा जमा नहीं करेगा और न ही ग्राहकों को पारंपरिक कर्ज देगा।

इसके बजाय बैंक Bitcoin और stablecoins जैसी डिजिटल संपत्तियों की custody, सुरक्षा और कुछ संबंधित सेवाएं देगा। इसमें ग्राहकों की ओर से डिजिटल संपत्तियों की खरीद और बिक्री से जुड़े कुछ काम भी शामिल हो सकते हैं।

Block के मुताबिक, इस व्यवस्था से कंपनी को डिजिटल संपत्ति कारोबार को बढ़ाने के लिए एक समान राष्ट्रीय ढांचा मिल सकता है। अभी अलग-अलग राज्यों के नियमों के कारण कंपनियों को कई तरह की लाइसेंस और अनुपालन प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है।

क्या आप जानते हैं: Bitget Hack के $388M वापस मिलने की उम्मीद कितनी? CEO ने बताई पूरी स्थिति

Bitcoin कारोबार को मिल सकता है बड़ा फायदा

Block का यह कदम Bitcoin के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कंपनी पहले ही Bitcoin को Cash App और Square के जरिए आम ग्राहकों और छोटे कारोबारियों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अगर Builders Bank को मंजूरी मिलती है, तो Bitcoin की custody और उससे जुड़ी वित्तीय सेवाओं के लिए Block के पास ज्यादा सीधा ढांचा होगा।

The Motley Fool की रिपोर्ट के अनुसार, Block के हालिया तिमाही आंकड़ों में Bitcoin से जुड़ा कारोबार करीब $1.9 बिलियन के राजस्व के बराबर था। हालांकि, यह पूरी रकम कंपनी की कमाई नहीं है, क्योंकि Block Bitcoin लेनदेन की पूरी राशि को राजस्व के रूप में दर्ज करती है और उसका वास्तविक हिस्सा काफी छोटा होता है। रिपोर्ट के मुताबिक Bitcoin कारोबार का सकल मार्जिन 4% से कम था।

यानी Block के लिए बड़ा सवाल केवल Bitcoin कारोबार बढ़ाना नहीं बल्कि इस कारोबार को ज्यादा कुशल और लाभदायक बनाना भी है।

Stablecoin को भी मिलेगी जगह

Block के प्रस्तावित बैंक की योजना में stablecoins को भी शामिल किया गया है। यह दिलचस्प इसलिए है क्योंकि Jack Dorsey लंबे समय से Bitcoin के समर्थक रहे हैं और stablecoins को लेकर उनका रुख अपेक्षाकृत ठंडा रहा है।

फिर भी Block ने अपने उत्पादों में stablecoin का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। Cash App में USDC की सुविधा उपलब्ध है और कंपनी अब प्रस्तावित बैंक के जरिए stablecoin से जुड़ी custody और settlement सेवाओं पर भी काम करना चाहती है।

हालांकि, आवेदन में किसी खास stablecoin को जारी करने की योजना का उल्लेख नहीं है। इसी तरह, Block ने फिलहाल tokenized deposits को प्रस्तावित बैंक की मुख्य योजना के तौर पर पेश नहीं किया है।

OCC की मंजूरी अभी बाकी है। इसलिए Builders Bank कब शुरू होगा और इसका वास्तविक कारोबार कितना बड़ा होगा, यह अभी तय नहीं है। लेकिन Block का यह कदम दिखाता है कि Bitcoin और डिजिटल संपत्तियां अब केवल क्रिप्टो कंपनियों तक सीमित नहीं रह गई हैं। बड़े वित्तीय और भुगतान मंच भी इनके लिए अलग नियामकीय और बैंकिंग ढांचा तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

ऐसी ही और ख़बरों और क्रिप्टो विश्लेषण के लिए हमें X और LinkedIn पर फ़ॉलो करें, ताकि कोई भी अपडेट आपसे न छूटे!

Cointelegraph स्वतंत्र और पारदर्शी पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध है। यह समाचार लेख Cointelegraph की संपादकीय नीति के अनुरूप तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य सटीक तथा समय पर जानकारी प्रदान करना है। पाठकों को जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। हमारी संपादकीय नीति पढ़ें https://cointelegraph.in/editorial-policy

इस विषय पर अधिक