Cointelegraph
DOGE$0.08477 4.52%
TRX$0.3445 1.96%
LINK$12.04 3.45%
ZEC$1,444.99 5.75%
ADA$0.2205 2.96%
XRP$1.37 4.26%
ETH$2,576.94 2.26%
BTC$80,465.79 0.99%
XMR$535.63 7.59%
BNB$750.69 2.66%
XLM$0.1899 4.97%
SOL$108.00 3.16%
HYPE$90.75 1.88%
Jai Singla द्वारा लिखितस्टाफ संपादकPratik Bhuyan द्वारा समीक्षितस्टाफ संपादक

Circle ने लॉन्च की Arc Blockchain, USDC के जरिए होंगे तेज और सस्ते वित्तीय लेनदेन

ताजा खबरेंप्रकाशित17 सित॰ 2026

USDC जारी करने वाली Circle ने Arc Blockchain का Mainnet लॉन्च कर दिया है। नेटवर्क में USDC को लेनदेन शुल्क के लिए इस्तेमाल किया जाएगा और BlackRock, Visa समेत बड़े वित्तीय संस्थान इसके शुरुआती Validator हैं।

circle-arc-blockchain-fireblocks

USDC Stablecoin जारी करने वाली कंपनी Circle ने Blockchain की दुनिया में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी नई Arc Blockchain का Public Mainnet लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक Arc को खास तौर पर वित्तीय बाजारों, तेज भुगतान और डिजिटल संपत्तियों के लेनदेन के लिए तैयार किया गया है। इस नेटवर्क की सबसे खास बात यह है कि इसमें लेनदेन शुल्क के भुगतान के लिए किसी अस्थिर Crypto Token की जगह USDC का इस्तेमाल किया जाएगा।

Arc की शुरुआत ऐसे समय हुई है जब बड़े बैंक, भुगतान कंपनियां और वित्तीय संस्थान Blockchain आधारित व्यवस्था में अपनी भूमिका बढ़ा रहे हैं। Circle के अनुसार, Network के Launch के समय ही 100 से ज्यादा संस्थान और Ecosystem Builders इससे जुड़ चुके हैं। इनमें बैंक, Asset Managers, Payment Networks, Exchanges, Custodians और दूसरे डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

BlackRock, Visa और Mastercard समेत बड़े संस्थान जुड़े

Arc की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में इसके शुरुआती Validators का समूह है। Circle ने अगस्त में बताया था कि BlackRock, DTCC, Galaxy, Global Payments, ICE, Mastercard, MoneyGram, SBI Group, Standard Chartered, Sumitomo Corporation और Visa इसके Founding Validators में शामिल होंगे। ये संस्थान Network के संचालन और लेनदेन की पुष्टि करने में भूमिका निभाएंगे।

यह भागीदारी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि Arc को केवल एक सामान्य Blockchain के तौर पर नहीं, बल्कि पारंपरिक वित्तीय व्यवस्था और डिजिटल संपत्तियों के बीच एक कड़ी के रूप में विकसित किया जा रहा है। Circle का लक्ष्य है कि कंपनियां और वित्तीय संस्थान भुगतान, ट्रेडिंग और दूसरी वित्तीय गतिविधियों को Blockchain पर अधिक तेजी से कर सकें।

Circle ने बताया कि Arc के Launch के समय 100 से ज्यादा Applications भी उपलब्ध हैं। इससे कंपनी यह दिखाना चाहती है कि Network केवल तकनीकी परीक्षण के लिए नहीं, बल्कि वास्तविक वित्तीय इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है।

USDC से चुकानी होगी Transaction Fee

Arc का सबसे बड़ा अंतर इसका Fee Model है। सामान्य Blockchain Networks में Transaction Fee चुकाने के लिए उनके Native Token की जरूरत पड़ती है। उदाहरण के लिए Ethereum पर Gas Fee ETH में देनी होती है। Arc में यह शुल्क USDC में दिया जाएगा।

इससे कंपनियों के लिए Transaction Cost को समझना आसान हो सकता है, क्योंकि USDC को अमेरिकी मुद्रा के मूल्य से जोड़ा गया है। Circle के मुताबिक Arc पर Transaction Finality एक सेकंड से भी कम समय में पूरी करने के लिए डिजाइन की गई है। Network Ethereum Virtual Machine यानी EVM के साथ भी Compatible है, जिससे Ethereum Ecosystem के Developers के लिए Arc पर Applications तैयार करना आसान हो सकता है।

क्या आप जानते हैं: 9 साल बाद बंद होगा CoinEx, क्रिप्टो मार्केट की कमजोरी बनी बड़ी वजह

Arc को Stablecoin आधारित वित्तीय गतिविधियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। Network पर अलग-अलग Fiat Currency से जुड़े Stablecoins और Tokenized Financial Assets के इस्तेमाल को भी जगह दी गई है। इससे भविष्य में भुगतान, विदेशी मुद्रा लेनदेन और Tokenized Assets के लिए इसका इस्तेमाल बढ़ सकता है।

AI और Tokenized Assets पर भी Circle का फोकस

Circle Arc को केवल Payment Network के रूप में नहीं देख रहा है। कंपनी इसे AI आधारित आर्थिक गतिविधियों के लिए भी तैयार कर रही है। इसका मतलब है कि भविष्य में AI Agents खुद भुगतान कर सकें, सेवाओं के लिए पैसे भेज सकें और Blockchain पर दूसरे वित्तीय लेनदेन कर सकें।

यह बदलाव उस दौर में हो रहा है जब AI Agents को सिर्फ जानकारी देने वाले Software से आगे बढ़ाकर वास्तविक आर्थिक गतिविधियों में इस्तेमाल करने की कोशिश बढ़ रही है। Circle का मानना है कि ऐसे Agents को तेज, सुरक्षित और प्रोग्राम किए जा सकने वाले भुगतान ढांचे की जरूरत होगी। Arc इसी जरूरत को पूरा करने के लिए बनाया गया है।

इसके अलावा Tokenized Assets भी Arc की रणनीति का अहम हिस्सा हैं। BlackRock जैसे संस्थानों की भागीदारी से यह संकेत मिलता है कि पारंपरिक वित्तीय उत्पादों को Blockchain पर लाने की दिशा में भी Network को इस्तेमाल किया जा सकता है।

Circle के लिए Arc क्यों है बड़ा दांव?

Arc Circle की रणनीति में एक बड़ा बदलाव दिखाता है। कंपनी अब केवल USDC जारी करने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि उस Infrastructure पर भी नियंत्रण चाहती है जहां Stablecoins का इस्तेमाल किया जाएगा।

Circle के अनुसार, Launch के समय USDC की Circulation $74 billion से अधिक थी। Arc के जरिए कंपनी USDC के इस्तेमाल को Payments, Trading और दूसरी वित्तीय गतिविधियों में और बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

हालांकि, Arc को Ethereum, Solana और दूसरी Blockchain Networks से प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। इसके अलावा वित्तीय संस्थानों को बड़े पैमाने पर Blockchain आधारित व्यवस्था अपनाने में Regulatory और तकनीकी चुनौतियां भी बनी हुई हैं। ऐसे में Arc की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि Circle कितनी तेजी से वास्तविक कारोबार को Network पर ला पाता है।

फिलहाल BlackRock, Visa, Mastercard और Standard Chartered जैसे संस्थानों की शुरुआती भागीदारी Arc को वित्तीय Blockchain क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नई पहल बनाती है। आने वाले महीनों में Network पर वास्तविक लेनदेन और Applications की वृद्धि यह तय करेगी कि Circle का यह नया दांव कितना सफल होता है।

ऐसी ही और ख़बरों और क्रिप्टो विश्लेषण के लिए हमें X और LinkedIn पर फ़ॉलो करें, ताकि कोई भी अपडेट आपसे न छूटे!

Cointelegraph स्वतंत्र और पारदर्शी पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध है। यह समाचार लेख Cointelegraph की संपादकीय नीति के अनुरूप तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य सटीक तथा समय पर जानकारी प्रदान करना है। पाठकों को जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। हमारी संपादकीय नीति पढ़ें https://cointelegraph.in/editorial-policy

इस विषय पर अधिक