Cointelegraph
LINK$9.59 1.51%
TRX$0.3714 1.60%
BCH$349.59 0.23%
DOGE$0.103 0.94%
ZEC$672.17 0.82%
ETH$2,126 1.24%
BNB$668.04 1.78%
SOL$86.18 0.87%
HYPE$62.50 2.05%
XMR$390.08 0.01%
XRP$1.35 0.61%
ADA$0.246 1.26%
BTC$77,571 1.31%
Rajeev Ranjan Roy द्वारा लिखित ⁠, Staff Writer.Pratik Bhuyan द्वारा समीक्षित ⁠, Staff Editor.

Block ने 4,000 कर्मचारियों की छंटनी की, AI आधारित पुनर्गठन शुरू

ताजा खबरप्रकाशितFeb 27, 2026

फिनटेक कंपनी Block ने 4,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया। CEO Jack Dorsey ने कहा, AI आधारित पुनर्गठन से कंपनी अधिक कुशल बनेगी।

block-layoffs-4k-employee-ai-restructuring

अमेरिकी फिनटेक कंपनी Block Inc. ने अपने वैश्विक कार्यबल में 4,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। कंपनी के सह-संस्थापक और CEO Jack Dorsey ने कहा कि यह कदम संगठन को AI आधारित संरचना की ओर ले जाने के लिए उठाया गया है।

कंपनी के अनुसार, यह निर्णय वित्तीय कमजोरी के कारण नहीं बल्कि परिचालन दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।

निर्णय कंपनी की मजबूती में गिरावट के कारण नहीं

जैक डोरसी ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों और शेयरधारकों को लिखे संदेश में कहा कि यह निर्णय कंपनी की मजबूती में गिरावट के कारण नहीं लिया गया है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे बुद्धिमान उपकरणों के उपयोग से कार्यप्रणाली मौलिक रूप से बदल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि छोटे लेकिन अधिक कुशल टीमों के साथ एआई के उपयोग से बेहतर और तेज परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2025 तक Block के पास लगभग 10,205 कर्मचारी थे, जिनमें से अब 4,000 से अधिक कर्मचाऱियों को कंपनी से अलग या समीक्षा प्रक्रिया में भेजा जाएगा। इस छंटनी के बाद कम्पनी का कुल कर्मचारियों का आंकड़ा लगभग 6,000 रह जाएगा।

शेयर बाजार में सकारात्मक प्रतिक्रिया

छंटनी की घोषणा के साथ ही Block के शेयर बाजार में सकारात्मक उछाल देखा गया और कंपनी के शेयरों की कीमत में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। निवेशकों ने इसे कंपनी की रणनीतिक क्षमता की ओर एक सकारात्मक संकेत के रूप में लिया है, जिससे कारोबारी दक्षता और मुनाफे में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।

जैक डोरसी ने कहा कि कंपनी ने इस एक बड़े कदम को चुना है क्योंकि लगातार छोटे स्तर पर छंटनी करना कर्मचारियों के मनोबल और विश्वास को प्रभावित कर सकता था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय दीर्घकालिक दृष्टिकोण से बेहतर संगठनात्मक संरचना तैयार करने के लिए लिया गया है।

क्या आप जानते हैं: कीमत में ठहराव के बावजूद दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहा बिटकॉइन अपनाना

छंटनी से प्रभावित कर्मचाऱियों को कई लाभ

कंपनी ने छंटनी से प्रभावित कर्मचाऱियों को पैकेज के रूप में कई लाभ देने की भी घोषणा की है, जिसमें:

  • सेवा अवधि के अनुसार अतिरिक्त वेतन
  • स्वास्थ्य बीमा कवरेज
  • करियर सहायता
  • कई कर्मचारियों को अपने काम के औजार और कुछ वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।

ब्लॉक कंपनी की मुख्य वित्तीय रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि कंपनी का सकल लाभ और राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ा है। खास तौर पर कंपनी के लोकप्रिय डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म और नगद एप जैसे सेवाओं ने मुनाफे में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

AI आधारित पुनर्गठन का संकेत

विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम तकनीकी क्षेत्र में तेजी से बढ़ते AI प्रभाव को दर्शाता है।

AI आधारित स्वचालन और उत्पादकता उपकरण पारंपरिक कार्य संरचनाओं को बदल रहे हैं। कई कंपनियां परिचालन लागत कम करने और दक्षता बढ़ाने के लिए इसी दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

निष्कर्ष

Block द्वारा 4,000 से अधिक कर्मचारियों की कटौती का निर्णय तकनीकी प्रगति के इस युग में कार्यबल और संचालन के बदलते स्वरूप को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। को केंद्रीय आधार बनाकर संचालित व्यापार मॉडल अब कंपनियों से उच्च दक्षता की उम्मीद करता है, जिसके परिणामस्वरूप पारंपरिक नौकरियों पर बड़ा प्रभाव पड़ रहा है।

इस परिवर्तन के प्रभाव दूरगामी हो सकते हैं, और यह संकेत देता है कि वैश्विक बाजार में तकनीकी सुधार तेजी से साझा मूल्य, कार्य दक्षता और नवाचार पर केंद्रित रणनीतियों को अपनाने की ओर अग्रसर है।

ऐसी ही और ख़बरों और क्रिप्टो विश्लेषण के लिए हमें X और LinkedIn पर फ़ॉलो करें, ताकि कोई भी अपडेट आपसे न छूटे!

Cointelegraph स्वतंत्र और पारदर्शी पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध है। यह समाचार लेख Cointelegraph की संपादकीय नीति के अनुरूप तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य सटीक तथा समय पर जानकारी प्रदान करना है। पाठकों को जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। हमारी संपादकीय नीति पढ़ें https://cointelegraph.in/editorial-policy

इस विषय पर अधिक