Cointelegraph
Rajeev Ranjan Roy
लेखक: Rajeev Ranjan Royस्टाफ लेखक
Pratik Bhuyan
Pratik Bhuyan द्वारा समीक्षितस्टाफ संपादक

क्रिप्टो बाजार में भारी गिरावट, $200 मिलियन जबरन बिक्री से दबाव

क्रिप्टो बाजार में $200 मिलियन से अधिक लिक्विडेशन के बाद दबाव बढ़ा। बिटकॉइन, एथेरियम समेत प्रमुख टोकन कमजोर, निवेशक भावना अत्यधिक भय में।

क्रिप्टो बाजार में भारी गिरावट, $200 मिलियन जबरन बिक्री से दबाव
बाज़ार विश्लेषण

वैश्विक डिजिटल मुद्रा बाजार एक बार फिर भारी अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, प्रमुख डिजिटल मुद्रा की कीमत में कमजोरी के साथ-साथ बाजार में $200 मिलियन से अधिक की जबरन बिक्री दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों में चिंता और अनिश्चितता का माहौल गहरा गया है।

विश्लेषकों का कहना है कि कीमतों में स्थायी उछाल न आने और लगातार कमजोर रुझान के कारण निवेशकों का भरोसा डगमगाया है। बाजार में नकारात्मक भावना इतनी अधिक है कि थोड़ी सी गिरावट भी बड़े पैमाने पर जबरन सौदों के बंद होने का कारण बन रही है। इससे कीमतों पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है।

गिरावट का प्रमुख कारण क्या है?

हालिया गिरावट का एक प्रमुख कारण निवेशकों द्वारा जोखिम से दूरी बनाना बताया जा रहा है। Bitcoin (BTC) अपने उच्च स्तर से 40% से अधिक नीचे कारोबार कर रहा है, जिससे व्यापक मंदी की स्थिति बनी हुई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार हो रही जबरन बिक्री का सीधा असर कीमतों पर पड़ता है। जब बड़ी संख्या में निवेशकों के सौदे घाटे में जाते हैं, तो उन्हें स्वचालित रूप से बंद कर दिया जाता है, जिससे बाजार में अचानक आपूर्ति बढ़ जाती है और कीमतें और नीचे चली जाती हैं।

इस तरह का प्रभाव पहले भी कई बार देखा जा चुका है, जब 24 घंटे के भीतर अरबों डॉलर के सौदे समाप्त हो गए थे।

केवल तकनीकी कारण नहीं

वित्तीय विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा गिरावट केवल तकनीकी कारणों से नहीं बल्कि व्यापक आर्थिक परिस्थितियों से भी जुड़ी हुई है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों की नीतियों और निवेशकों की बदलती प्राथमिकताओं का असर डिजिटल मुद्रा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों ने संकेत दिया है कि यदि मजबूत सकारात्मक संकेत नहीं मिले, तो कीमतों में और गिरावट संभव है।

इसके अलावा, संस्थागत निवेशकों द्वारा पूंजी निकालने और जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाने की प्रवृत्ति ने भी बाजार को कमजोर किया है। आंकड़ों के अनुसार, हाल के महीनों में डिजिटल संपत्तियों से बड़े पैमाने पर पूंजी बाहर निकली है, जिससे कीमतों में गिरावट और तेज हो गई है।

क्या आप जानते हैं: ETH में मंदी का संकेत, तकनीकी ढांचा टूटने पर कीमत $1.1K तक गिरने की आशंका

कुछ विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि यदि मौजूदा प्रवृत्ति जारी रहती है, तो कीमतें और नीचे जा सकती हैं। कई विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि कीमतों में और गिरावट संभव है, खासकर तब जब निवेशकों का भरोसा जल्दी वापस नहीं आता।

CoinDCX रिसर्च क्या कहता है

CoinDCX टीम की रिसर्च के अनुसार, डिजिटल मुद्रा बाजार उसी समेकित सीमा में बना हुआ है, क्योंकि बिटकॉइन की कीमत लगभग $67,230 के आसपास कारोबार कर रही है। इथेरियम (ETH) $2000 से नीचे समेकित स्थिति में है, एक्सआरपी (XRP) $1.41 पर, BNB $600 से ऊपर, सोलाना (SOL) लगभग $82 के आसपास और डॉगकॉइन (DOGE) लगभग $0.099 के स्तर पर है।

दिन का सबसे अधिक बढ़त वाला टोकन मिडनाइट है, जिसमें 11.33% से अधिक की वृद्धि हुई है, इसके बाद काइट में 6.84% और वर्चुअल्स प्रोटोकॉल में 4.18% की बढ़त दर्ज की गई है।

दूसरी ओर, आर्बिट्रम 8.97%, मेमेकोर 6.31% और पाई 5.70% तक गिर गए। हालांकि, कुल बाजार मूल्य फिर से $2.31 ट्रिलियन पर पहुंच गया है, जबकि कुल लेनदेन मात्रा $80 बिलियन से घटकर $77 बिलियन रह गई है। कुल मिलाकर, निवेशक भावना इस समय अत्यधिक भय की स्थिति में बनी हुई है। बिनेंस का स्थिर मुद्रा भंडार $45 बिलियन से अधिक हो गया है और अब केंद्रीकृत विनिमय मंचों पर मौजूद सभी स्थिर मुद्राओं का लगभग 65% हिस्सा इसी के पास है।

निष्कर्ष

CoinDCX अनुसंधान दल के अनुसार, वर्तमान संकेत बताते हैं कि बाजार अभी निर्णायक दिशा की प्रतीक्षा कर रहा है और निवेशकों की सतर्कता निकट अवधि में कीमतों की चाल तय करेगी।

इसमें कोई शक नहीं डिजिटल मुद्रा बाजार इस समय एक संवेदनशील दौर से गुजर रहा है, जहां निवेशकों की मनोस्थिति और वैश्विक आर्थिक संकेत कीमतों की दिशा तय कर रहे हैं। जबरन बिक्री की बढ़ती घटनाएं और कमजोर निवेश भावना संकेत देती हैं कि निकट भविष्य में अस्थिरता बनी रह सकती है।

हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि दीर्घकाल में यह बाजार फिर से स्थिर हो सकता है, लेकिन फिलहाल निवेशकों को सावधानी और संतुलित रणनीति अपनाने की जरूरत है।

ऐसी ही और ख़बरों और क्रिप्टो विश्लेषण के लिए हमें X पर फ़ॉलो करें, ताकि कोई भी अपडेट आपसे न छूटे!

यह लेख किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या अनुशंसा प्रदान नहीं करता है। प्रत्येक निवेश और ट्रेडिंग निर्णय में जोखिम शामिल होता है, और निर्णय लेते समय पाठकों को स्वयं शोध करना चाहिए। यद्यपि हम सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं, Cointelegraph इस लेख में शामिल किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता है। इस लेख में जोखिमों और अनिश्चितताओं के अधीन भविष्य उन्मुख वक्तव्य शामिल हो सकते हैं। इस जानकारी पर निर्भर रहने से होने वाली किसी भी हानि या नुकसान के लिए Cointelegraph उत्तरदायी नहीं होगा।