Cointelegraph
DOGE$0.09184 0.78%
TRX$0.3435 0.01%
LINK$11.65 1.10%
ZEC$841.43 0.63%
ADA$0.2234 0.85%
XRP$1.51 0.49%
ETH$2,496.87 2.02%
BTC$79,657.18 2.95%
XMR$425.19 0.88%
BNB$709.13 1.68%
XLM$0.1971 0.86%
SOL$96.90 1.46%
HYPE$78.98 1.69%
Jai Singla द्वारा लिखितस्टाफ संपादकPratik Bhuyan द्वारा समीक्षितस्टाफ संपादक

अमेरिकी कर्ज संकट की आहट, Ray Dalio ने Bitcoin खरीदने की दी सलाह

ताजा खबरेंप्रकाशित24 अग॰ 2026

अरबपति निवेशक Ray Dalio ने अमेरिकी कर्ज संकट की चेतावनी देते हुए सोने और थोड़ी मात्रा में Bitcoin रखने की सलाह दी है। जानिए उनकी पूरी रणनीति।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर बढ़ते कर्ज के बीच अरबपति निवेशक और Bridgewater Associates के संस्थापक Ray Dalio ने निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि अगर अमेरिका ने अपनी मौजूदा वित्तीय दिशा नहीं बदली तो आने वाले वर्षों में गंभीर कर्ज संकट खड़ा हो सकता है। ऐसे माहौल में Dalio ने सरकारी बॉन्ड पर निर्भरता कम करने और सोने के साथ थोड़ी मात्रा में Bitcoin रखने की सलाह दी है।

Dalio का अनुमान है कि अमेरिकी कर्ज संकट करीब तीन साल में सामने आ सकता है, हालांकि इसमें लगभग दो साल आगे या पीछे का अंतर संभव है। उनका कहना है कि यह स्थिति तभी टल सकती है जब सरकार खर्च, कर्ज और राजस्व के बीच मौजूदा असंतुलन को बदलने के लिए ठोस कदम उठाए।

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिकी सरकारी कर्ज 40 लाख करोड़ डॉलर के स्तर को पार कर चुका है। बढ़ते ब्याज भुगतान और लगातार ऊंचे बजट घाटे ने निवेशकों के बीच अमेरिकी वित्तीय स्थिति को लेकर चिंता बढ़ाई है।

सरकारी बॉन्ड से दूरी बनाने की सलाह

Dalio की चिंता का सबसे बड़ा केंद्र सरकारी कर्ज है। उनका मानना है कि यदि सरकार की आय की तुलना में खर्च और कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता रहा, तो भविष्य में कर्ज का प्रबंधन मुश्किल हो सकता है।

ऐसी स्थिति में सरकार के सामने कई कठिन विकल्प होंगे। खर्च में बड़ी कटौती आर्थिक और राजनीतिक रूप से मुश्किल हो सकती है, जबकि कर्ज चुकाने में चूक वित्तीय बाजारों के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है। एक अन्य रास्ता मुद्रा की कीमत को कमजोर करके वास्तविक कर्ज का बोझ कम करना हो सकता है।

Dalio को आशंका है कि ऐसी परिस्थितियों में लंबे समय के सरकारी बॉन्ड निवेशकों के लिए उतने सुरक्षित नहीं रहेंगे, जितने उन्हें आमतौर पर माना जाता है। इसलिए उन्होंने अपने पोर्टफोलियो में कर्ज आधारित परिसंपत्तियों का वजन कम करने की बात कही है।

सोने को सबसे अहम सुरक्षा परिसंपत्ति मानते हैं

Dalio की रणनीति में सोने की भूमिका Bitcoin से कहीं बड़ी है। उन्होंने निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो का करीब 10 से 15 प्रतिशत सोने में रखने का सुझाव दिया है। उनका मानना है कि वित्तीय और राजनीतिक अस्थिरता के दौर में सोना संपत्ति की सुरक्षा के लिए उपयोगी हो सकता है।

उनके अनुसार, जब सरकारों पर कर्ज का दबाव बढ़ता है और मुद्रा की कीमत कमजोर होने का खतरा पैदा होता है, तब ऐसी परिसंपत्तियां महत्वपूर्ण हो जाती हैं जिनकी आपूर्ति सीमित होती है।

क्या आप जानते हैं: क्रिप्टो बाजार में आज क्या हुआ? Bitcoin और Ethereum पर नजर, नियमन से बढ़ी हलचल

हालांकि Dalio का रुख केवल सोने तक सीमित नहीं है। उन्होंने Bitcoin को भी ऐसे पोर्टफोलियो में छोटी हिस्सेदारी के रूप में रखने की बात कही है। यह उनके पिछले बयानों की तुलना में महत्वपूर्ण बदलाव है, क्योंकि वह लंबे समय से Bitcoin को लेकर सावधानी बरतने की बात करते रहे हैं।

Bitcoin को लेकर बदला है Dalio का रुख

Dalio ने पहले Bitcoin की उपयोगिता, सुरक्षा और कीमतों में अस्थिरता को लेकर सवाल उठाए थे। मार्च 2026 में उन्होंने यह भी कहा था कि गंभीर संकट की स्थिति में सोना Bitcoin की तुलना में बेहतर सुरक्षा परिसंपत्ति हो सकता है। उन्होंने Bitcoin की गोपनीयता और भविष्य में क्वांटम कंप्यूटिंग से जुड़े संभावित जोखिमों का भी उल्लेख किया था।

इसके बावजूद उनका ताजा बयान दिखाता है कि वह Bitcoin को पूरी तरह खारिज नहीं कर रहे हैं। बल्कि वह इसे सोने के साथ एक सीमित हिस्सेदारी के रूप में देख रहे हैं, खासकर ऐसे समय में जब सरकारों के कर्ज और मुद्रा की कीमत को लेकर चिंता बढ़ रही है।

यह बदलाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि Dalio लंबे समय से वैश्विक कर्ज चक्र और मुद्रा कमजोर होने के जोखिम पर बात करते रहे हैं। 2024 में भी उन्होंने सोने और Bitcoin जैसी सीमित आपूर्ति वाली परिसंपत्तियों को सरकारी कर्ज आधारित निवेश से बेहतर विकल्पों में गिना था।

निवेशकों के लिए क्या है संदेश?

Dalio की सलाह को Bitcoin खरीदने की सीधी सिफारिश के बजाय व्यापक निवेश रणनीति के रूप में देखना ज्यादा उचित होगा। उनका मुख्य संदेश पोर्टफोलियो में विविधता लाने और किसी एक तरह की परिसंपत्ति पर अत्यधिक निर्भरता से बचने का है।

अमेरिकी कर्ज संकट की उनकी समयसीमा निश्चित भविष्यवाणी नहीं है। वैश्विक अर्थव्यवस्था, अमेरिकी सरकार की नीतियां, ब्याज दरें और बजट घाटे में बदलाव इस स्थिति को आगे या पीछे कर सकते हैं।

फिर भी Dalio की चेतावनी यह दिखाती है कि दुनिया के बड़े निवेशकों के बीच अमेरिकी कर्ज और मुद्रा जोखिम को लेकर चिंता बढ़ रही है। ऐसे माहौल में सोना और Bitcoin जैसे विकल्प फिर से निवेश बहस के केंद्र में आ रहे हैं। भारतीय निवेशकों के लिए भी इसका अर्थ यही है कि किसी वैश्विक निवेशक की राय को देखकर तुरंत फैसला लेने के बजाय जोखिम, समयावधि और अपनी वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखकर निवेश रणनीति बनाना जरूरी है।

ऐसी ही और ख़बरों और क्रिप्टो विश्लेषण के लिए हमें X और LinkedIn पर फ़ॉलो करें, ताकि कोई भी अपडेट आपसे न छूटे!

Cointelegraph स्वतंत्र और पारदर्शी पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध है। यह समाचार लेख Cointelegraph की संपादकीय नीति के अनुरूप तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य सटीक तथा समय पर जानकारी प्रदान करना है। पाठकों को जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। हमारी संपादकीय नीति पढ़ें https://cointelegraph.in/editorial-policy

इस विषय पर अधिक