Cointelegraph
DOGE$0.08464 0.35%
TRX$0.3405 0.62%
LINK$11.36 0.56%
ZEC$836.58 4.69%
ADA$0.2008 0.50%
XRP$1.38 0.36%
ETH$2,454.56 0.88%
BTC$78,030.74 0.60%
XMR$485.14 4.06%
BNB$691.95 0.55%
XLM$0.1788 0.94%
SOL$104.63 1.39%
HYPE$83.33 2.69%
Jai Singla द्वारा लिखितस्टाफ संपादकPratik Bhuyan द्वारा समीक्षितस्टाफ संपादक

Bitcoin फिर $80,000 के पार, क्या क्रिप्टो बाजार में लौट आई तेजी?

बाजारप्रकाशित26 अग॰ 2026

Bitcoin ने $80,000 का स्तर फिर पार किया है। Ethereum, XRP और Solana में भी तेजी आई है। जानिए क्या क्रिप्टो बाजार में नई तेजी टिकाऊ है।

क्रिप्टो बाजार में एक बार फिर तेजी का माहौल बनता दिखाई दे रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने 25 अगस्त को $80,000 का स्तर पार कर लिया। यह मई के बाद पहली बार है जब Bitcoin इस स्तर के ऊपर पहुंचा है। इसके साथ Ethereum, XRP, Solana और कई अन्य प्रमुख डिजिटल परिसंपत्तियों में भी तेज बढ़त देखने को मिली है।

Bitcoin करीब $80,700 के आसपास कारोबार कर रहा था और पिछले एक सप्ताह में इसमें लगभग 26% की तेजी दर्ज की गई। इस व्यापक उछाल ने निवेशकों की दिलचस्पी फिर बढ़ा दी है। हालांकि बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि केवल $80,000 के ऊपर पहुंचना नई तेजी की पुष्टि नहीं करता। अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या Bitcoin इस स्तर के ऊपर टिक पाता है और क्या खरीदारी का यह दौर आगे भी जारी रहता है।

Bitcoin के साथ Altcoins में भी तेजी

इस बार की तेजी की खास बात यह है कि Bitcoin अकेला नहीं बढ़ा है। Ethereum करीब $2,508 पर पहुंच गया और एक सप्ताह में इसमें 32% से अधिक की तेजी दर्ज हुई। XRP में लगभग 53% , Solana में करीब 35% और Cardano में 31% से अधिक की साप्ताहिक बढ़त देखी गई।

मीमकॉइन भी इस तेजी से अछूते नहीं रहे। Dogecoin में करीब 33% और Shiba Inu में लगभग 30% की बढ़त दर्ज की गई। इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों की जोखिम लेने की इच्छा केवल Bitcoin तक सीमित नहीं है, बल्कि बाजार के दूसरे हिस्सों में भी पैसा लौट रहा है।

WazirX के उपाध्यक्ष राजगोपाल मेनन के अनुसार, बाजार धीरे धीरे उस संदेह के दौर से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है जिसने पिछले कुछ समय से निवेशकों को परेशान किया था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अब यह देखना जरूरी होगा कि बेहतर माहौल वास्तविक और लंबे समय के भरोसे में बदलता है या नहीं।

ETF से लौटी संस्थागत खरीदारी

Bitcoin की हालिया तेजी में अमेरिकी स्पॉट Bitcoin ETF से आने वाला पैसा भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Bitget Research के मुख्य विश्लेषक Ryan Lee के अनुसार, 19 अगस्त को अमेरिकी स्पॉट Bitcoin ETF में करीब 51.7 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश आया। यह मई की शुरुआत के बाद एक दिन में सबसे बड़ा निवेश था।

पिछले कुछ समय से Bitcoin ETF में लगातार निवेश लौटने लगा है। इससे यह संकेत मिलता है कि बड़े निवेशक फिर से बाजार में सक्रिय हो रहे हैं। तेजी के दौरान बड़ी मात्रा में शॉर्ट पोजीशन भी बंद हुईं, जिससे Bitcoin की कीमत को अतिरिक्त सहारा मिला।

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि आगे की तेजी के लिए केवल शॉर्ट पोजीशन खत्म होना पर्याप्त नहीं होगा। वास्तविक खरीदारी और लगातार ETF निवेश जरूरी होगा।

क्या आप जानते हैं: Bitcoin की तेजी से भारतीय बाजार में हलचल, एक्सचेंजों पर कारोबार 20% से ज्यादा बढ़ा

कमजोर डॉलर और अमेरिकी नीतियों का असर

Bitcoin की तेजी के पीछे केवल क्रिप्टो बाजार की मांग नहीं है। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी सरकारी कर्ज को लेकर बढ़ती चिंता ने भी निवेशकों का ध्यान Bitcoin और सोने जैसी सीमित आपूर्ति वाली परिसंपत्तियों की ओर खींचा है।

अमेरिकी ट्रेजरी की बॉन्ड बाजार को स्थिर करने की कोशिशों के बाद लंबी अवधि की ब्याज दरों में नरमी आई है। इससे जोखिम वाली परिसंपत्तियों के प्रति निवेशकों का रुझान बेहतर हुआ है। साथ ही अमेरिका में क्रिप्टो बाजार के लिए स्पष्ट नियम बनाने की उम्मीद ने भी बाजार की धारणा मजबूत की है।

हालांकि पश्चिम एशिया में तनाव और ऊर्जा कीमतों में संभावित बढ़ोतरी अभी भी जोखिम बने हुए हैं। यदि इससे महंगाई या वित्तीय दबाव बढ़ता है, तो क्रिप्टो जैसी जोखिम वाली परिसंपत्तियों पर फिर दबाव आ सकता है।

$80,000 के ऊपर टिकना होगी असली परीक्षा

विशेषज्ञों के अनुसार, Bitcoin के लिए अगली बड़ी परीक्षा $80,000 के ऊपर मजबूती बनाए रखना है। यदि कीमत इस स्तर के ऊपर टिकती है और ETF में निवेश जारी रहता है, तो 82,000 से $87,000 का क्षेत्र अगला महत्वपूर्ण पड़ाव बन सकता है।

दूसरी ओर, तेज बढ़त के बाद मुनाफावसूली होने पर Bitcoin $75,000 से $76,000 तक वापस आ सकता है। इसे तुरंत तेजी खत्म होने का संकेत नहीं माना जाएगा।

फिलहाल बाजार में उत्साह जरूर लौट आया है, लेकिन नई तेजी की पुष्टि के लिए कुछ और समय चाहिए। Bitcoin का $80,000 पार करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है, पर असली सवाल अब यह है कि क्या खरीदार इस स्तर को लंबे समय तक बचा पाएंगे। यदि ETF निवेश, संस्थागत मांग और व्यापक बाजार का भरोसा कायम रहता है, तो मौजूदा उछाल एक बड़े तेजी वाले दौर की शुरुआत बन सकता है।

ऐसी ही और ख़बरों और क्रिप्टो विश्लेषण के लिए हमें X और LinkedIn पर फ़ॉलो करें, ताकि कोई भी अपडेट आपसे न छूटे!

यह लेख Cointelegraph की Editorial Policy के अनुसार तैयार किया गया है और केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह निवेश सलाह या अनुशंसाएं नहीं है। सभी निवेश और व्यापार में जोखिम होता है; पाठकों को स्वतंत्र शोध करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इस विषय पर अधिक