Cointelegraph
DOGE$0.06970 0.64%
TRX$0.3311 0.46%
LINK$9.33 0.44%
ZEC$486.90 0.92%
ADA$0.1766 1.57%
XRP$1.00 0.41%
ETH$1,879.86 0.07%
BTC$63,046.44 0.07%
XMR$410.01 0.81%
BNB$605.34 1.11%
XLM$0.1567 1.05%
SOL$75.36 0.01%
HYPE$57.08 1.34%
Rajeev Ranjan Roy द्वारा लिखितस्टाफ लेखकPratik Bhuyan द्वारा समीक्षितस्टाफ संपादक

तीन महीने में Bitcoin का $250K पहुँचना बुल रन नहीं, संकट का संकेत हो सकता है: Mel Mattison

ताजा खबरेंप्रकाशित9 नव॰ 2025

मैक्रो विश्लेषक मेल मैटिसन ने चेताया है कि तेज़ रफ़्तार उछाल से ‘ब्लो-ऑफ टॉप’ बन सकता है, जहाँ निवेशक मुनाफा लेकर बाजार से बाहर भागेंगे।

bitcoin-price-analysis250k-bull-run

बिटकॉइन की तेज़ रफ़्तार में बढ़ोतरी अक्सर निवेशकों को रोमांचित करती है, लेकिन एक वरिष्ठ मैक्रो विश्लेषक का कहना है कि अगर बिटकॉइन अगले तीन महीनों में $250,000 तक पहुँच गया, तो यह क्रिप्टो मार्केट के लिए “सबसे बुरी चीज़ों में से एक” साबित हो सकती है।

मैक्रो विश्लेषक और निवेशक मेल मैटिसन ने शुक्रवार को क्रिप्टो उद्यमी एंथनी पॉम्प्लियानो के साथ एक यूट्यूब इंटरव्यू में कहा कि अगर बिटकॉइन और शेयर बाज़ार दोनों ही बहुत तेज़ी से नई ऊँचाइयों पर पहुँचे, तो यह बाजार में एक “ब्लो-ऑफ टॉप” जैसी स्थिति पैदा कर सकता है।

“सबसे बुरी चीज़ों में से एक यह होगी कि बिटकॉइन तीन महीने में $250,000 तक पहुँच जाए और S&P 8,000 पर पहुँच जाए। उसके बाद एक ब्लो-ऑफ टॉप बने और लोग मुनाफा लेने के लिए बाहर भागने लगें फिर कीमत गिरने लगे,” मेल मैटिसन ने कहा।

फिलहाल बिटकॉइन $102,870 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कॉइनमार्केटकैप के अनुसार, इसका $250,000 तक पहुँचना लगभग 142% की छलांग होगी। हालाँकि यह सुनने में बेहद आकर्षक लगता है, लेकिन मैटिसन का मानना है कि यह तेज़ी टिकाऊ नहीं होगी और लंबी अवधि में निवेशकों के लिए जोखिम भरा माहौल तैयार करेगी।

स्वस्थ रोटेशन से संतुलन की स्थिति

मैटिसन ने कहा कि फिलहाल बाज़ार में स्वस्थ रोटेशन देखने को मिल रहे हैं, जो किसी भी बुल रन के लिए जरूरी है।

उन्होंने जोड़ा,

हमारे पास स्वस्थ मूवमेंट हो रहा है और हम उन चैनल्स के दिलचस्प बिंदुओं पर पहुँच रहे हैं, जिन्हें मैं ट्रैक करता हूँ।

यह बयान ऐसे समय में आया जब 4 नवंबर को बिटकॉइन चार महीने में पहली बार $100,000 के स्तर से नीचे गिरा था। विश्लेषकों का कहना है कि यह गिरावट एक स्वस्थ सुधार का संकेत भी हो सकती है।

बुलिश दावों की बाढ़

महज एक महीने पहले, बिटएमईएक्स (BitMEX) के सह-संस्थापक आर्थर हेज़ और बिटमाइन के चेयरमैन टॉम ली ने यह दावा दोहराया था कि बिटकॉइन इस साल के अंत तक $250,000 तक पहुँच सकता है, भले ही 2025 के कैलेंडर में अब ज़्यादा समय बाकी नहीं है।

ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो नवंबर बिटकॉइन के लिए सबसे बेहतर महीना रहा है। कॉइनग्लास के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में बिटकॉइन का औसत मासिक रिटर्न करीब 42% रहा है। मौजूदा कीमतों के आधार पर अगर यही औसत रिटर्न दोहराया गया, तो बिटकॉइन नवंबर के अंत तक $145,000 तक पहुँच सकता है।

2026 में बेयर मार्केट की आशंका

दूसरी ओर, कुछ विशेषज्ञ इस तेजी के बाद मंदी की संभावना पर भी चर्चा कर रहे हैं।

कनेरी कैपिटल के सीईओ स्टीवन मैकक्लर्ग ने अनुमान लगाया है कि बिटकॉइन इस साल के अंत तक $140,000–$150,000 के बीच पहुँच सकता है, लेकिन 2026 में यह बेयर मार्केट में प्रवेश कर सकता है।

हालाँकि, इस संभावित मंदी से सभी विश्लेषक सहमत नहीं हैं।

क्या आप जानते हैं - क्रिप्टो में DAO क्या होते हैं? जानिए हिंदी में

मैटिसन का कहना है कि बिटकॉइन फरवरी 2026 तक पहली बार $150,000 का स्तर छू सकता है। वहीं, बिट वाइज़ के मुख्य निवेश अधिकारी मैट हौगन का मानना है कि 2026 भी बिटकॉइन के लिए एक “अप ईयर” रहेगा, जो पारंपरिक चार-वर्षीय क्रिप्टो साइकिल थ्योरी के विपरीत है।

क्रिप्टो निवेश समुदाय में पहले से ही यह बहस जारी है कि बिटकॉइन के लिए $250,000 की रफ्तार कितनी यथार्थवादी है।

गैलेक्सी डिजिटल के सीईओ माइक नोवोग्रेट्ज ने अक्टूबर के अंत में कहा था कि बिटकॉइन का इस साल के अंत तक $250,000 तक पहुँचना तभी संभव है जब “सारे ग्रह एक लाइन में आ जाएँ।”

उनका इशारा इस ओर था कि इतनी बड़ी छलांग के लिए आर्थिक स्थिरता, नियामकीय स्पष्टता और संस्थागत निवेश, तीनों का एक साथ मेल होना ज़रूरी है।

तेज़ी की राह पर खतरे की घंटी

वर्तमान परिदृश्य में बिटकॉइन ने जिस तरह $100,000 के पार जाकर निवेशकों को उत्साहित किया है, वह बाज़ार में नई उम्मीदें ज़रूर पैदा कर रहा है। लेकिन मैक्रो विश्लेषकों की चेतावनी यह याद दिलाती है कि हर तेज़ी टिकाऊ नहीं होती।

अगर बिटकॉइन बिना ठहराव के $250,000 तक पहुँचता है, तो यह “ब्लो-ऑफ टॉप” बना सकता है, ऐसा दौर जब बाज़ार का उत्साह अस्थिरता में बदल जाता है और मुनाफा वसूली के बाद बड़ी गिरावट आती है।

संकेत साफ है कि क्रिप्टो बाज़ार में उत्साह के साथ-साथ संयम और रणनीतिक धैर्य भी उतना ही ज़रूरी है। जैसा कि मैटिसन ने कहा,

तेज़ी जितनी तेज़ होगी, गिरावट उतनी ही गहरी हो सकती है।

ऐसी ही और ख़बरों और क्रिप्टो विश्लेषण के लिए हमें X पर फ़ॉलो करें, ताकि कोई भी अपडेट आपसे न छूटे!

Cointelegraph स्वतंत्र और पारदर्शी पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध है। यह समाचार लेख Cointelegraph की संपादकीय नीति के अनुरूप तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य सटीक तथा समय पर जानकारी प्रदान करना है। पाठकों को जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। हमारी संपादकीय नीति पढ़ें https://cointelegraph.in/editorial-policy

इस विषय पर अधिक