Cointelegraph
DOGE$0.09423 0.97%
TRX$0.3348 0.88%
LINK$14.24 1.18%
ZEC$1,348.24 7.88%
ADA$0.2472 0.67%
XRP$1.48 1.23%
ETH$2,688.29 0.18%
BTC$84,422.39 0.15%
XMR$546.76 0.18%
BNB$769.36 0.19%
XLM$0.2191 2.86%
SOL$117.57 2.20%
HYPE$87.39 3.70%
Jai Singla द्वारा लिखितस्टाफ संपादकPratik Bhuyan द्वारा समीक्षितस्टाफ संपादक

Bitcoin $90,000 के करीब, ETF में आया $2.39 बिलियन का निवेश

बाजारप्रकाशित28 सित॰ 2026

Bitcoin $90,000 की ओर बढ़ रहा है और $84,800 अहम स्तर बना हुआ है। अमेरिकी स्पॉट Bitcoin ETF में पिछले सप्ताह $2.39 बिलियन का निवेश आया।

Bitcoin एक बार फिर $90,000 के महत्वपूर्ण स्तर की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। पिछले सप्ताह अमेरिकी स्पॉट Bitcoin ETF में $2.39 बिलियन का शुद्ध निवेश आने के बाद बाजार में खरीदारी का दबाव बढ़ा है। यह अक्टूबर 2025 के बाद Bitcoin ETF में आया सबसे बड़ा साप्ताहिक निवेश था। हालांकि, इस मजबूत पूंजी प्रवाह के बावजूद Bitcoin अभी $90,000 के स्तर को पार नहीं कर पाया है और कीमत फिलहाल $84,000 के आसपास घूम रही है।

बाजार विश्लेषक Michaël van de Poppe के मुताबिक, Bitcoin के लिए फिलहाल $84,800 का स्तर सबसे अहम है। उनका कहना है कि अगर Bitcoin इस स्तर के ऊपर मजबूती से टिकता है, तो अगला बड़ा पड़ाव $90,000 हो सकता है। यह स्तर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि Bitcoin जनवरी के बाद से इस क्षेत्र के आसपास नहीं पहुंच पाया है।

ETF में जोरदार खरीदारी से मिला सहारा

Bitcoin की हालिया तेजी के पीछे अमेरिकी स्पॉट ETF में बढ़ती मांग सबसे बड़ा कारण बनी है। The Block के अनुसार, 25 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में इन ETF में कुल $2.4 बिलियन के करीब निवेश आया। इससे 2026 में Bitcoin ETF का कुल शुद्ध प्रवाह फिर से सकारात्मक हो गया है। जुलाई में यह आंकड़ा करीब $5.8 बिलियन के घाटे में चला गया था।

इस दौरान सबसे ज्यादा निवेश सोमवार को आया, जब Bitcoin ETF में करीब $999 मिलियन की राशि पहुंची। इसके बाद मंगलवार को $714.7 मिलियन, बुधवार को $347 मिलियन, गुरुवार को $190.6 मिलियन और शुक्रवार को $134.5 मिलियन का निवेश आया। यानी सप्ताह की शुरुआत में खरीदारी काफी तेज रही, लेकिन बाद के दिनों में इसकी रफ्तार कम होती गई।

BlackRock के Bitcoin ETF IBIT में सप्ताह के दौरान करीब $1.2 बिलियन का निवेश आया। Fidelity के FBTC में करीब $701.7 मिलियन और ARK 21Shares के ARKB में करीब $294.7 मिलियन का प्रवाह दर्ज हुआ। इससे पता चलता है कि संस्थागत निवेशकों की Bitcoin में रुचि फिर बढ़ी है।

$84,800 टूटता है तो $90,000 अगला पड़ाव?

Bitcoin ने सितंबर में $80,000 के ऊपर मजबूती हासिल करने के बाद $86,000 से ज्यादा का स्तर भी छुआ था। 21 सितंबर को कीमत करीब $87,397 तक पहुंच गई थी, जो जनवरी के बाद सबसे ऊंचा स्तर था। इसके बाद कीमत में कुछ गिरावट आई, लेकिन Bitcoin अब भी उस तेजी के एक बड़े हिस्से को बनाए हुए है।

Van de Poppe के अनुसार, $84,800 वह स्तर है जिसे Bitcoin को दोबारा पार करके उसके ऊपर टिकना होगा। उनके मुताबिक, ऐसा होने पर $90,000 की ओर आगे बढ़ने की संभावना बन सकती है। इससे पहले CoinDesk ने भी बताया था कि $82,000 के ऊपर Bitcoin की तेजी ने बाजार में शॉर्ट पोजीशन को बड़े पैमाने पर बंद कराया था और इसके बाद $90,000 अगला मनोवैज्ञानिक स्तर बन गया।

क्या आप जानते हैं: Bitcoin ने पलटी बाजी, $75,000 से चढ़कर $87,000 के पार - तेजी के पीछे 3 कारण

हालांकि, बाजार में जोखिम भी बढ़ा है। Bitcoin के वायदा कारोबार में तेजी के साथ नई लीवरेज पोजीशन जुड़ी हैं। CoinDesk के मुताबिक, $82,000 के ब्रेकआउट के बाद करीब $2 बिलियन की नई लीवरेज्ड पोजीशन बनीं। अगर कीमत अचानक नीचे आती है, तो ऐसी पोजीशन जबरन बंद हो सकती हैं और इससे गिरावट तेज हो सकती है।

30 सितंबर का महंगाई आंकड़ा होगा अहम

आने वाले सप्ताह में Bitcoin की दिशा पर अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों का भी असर पड़ सकता है। 30 सितंबर को अमेरिका का अगस्त Personal Consumption Expenditures यानी PCE आंकड़ा जारी होना है। यह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा महंगाई का आकलन करने के लिए देखे जाने वाले प्रमुख आंकड़ों में शामिल है।

Fundstrat के Tom Lee ने कहा है कि PCE के लिए इस्तेमाल होने वाली नई गणना पद्धति से मुख्य महंगाई का आंकड़ा 0.2% से 0.4% तक कम दिख सकता है। उनका अनुमान है कि इससे आगे चलकर अमेरिकी मौद्रिक नीति को लेकर बाजार की धारणा बदल सकती है। हालांकि, यह उनका विश्लेषण है और वास्तविक आंकड़ा आने के बाद ही इसका असर स्पष्ट होगा।

इस समय Bitcoin के लिए तस्वीर में दो अलग-अलग संकेत हैं। एक तरफ ETF में रिकॉर्ड स्तर के करीब पूंजी प्रवाह और $84,800 के ऊपर टिकने की कोशिश है। दूसरी तरफ वायदा बाजार में बढ़ती लीवरेज और अमेरिकी महंगाई के आगामी आंकड़े जोखिम बढ़ा रहे हैं।

अगर Bitcoin $84,800 के ऊपर मजबूती बनाए रखता है, तो बाजार की नजर $90,000 पर रहेगी। लेकिन इस स्तर तक पहुंचने के लिए केवल ETF निवेश काफी होगा या नहीं, यह आने वाले दिनों की स्पॉट मांग और व्यापक आर्थिक संकेतों पर निर्भर करेगा।

ऐसी ही और ख़बरों और क्रिप्टो विश्लेषण के लिए हमें X और LinkedIn पर फ़ॉलो करें, ताकि कोई भी अपडेट आपसे न छूटे!

यह लेख Cointelegraph की Editorial Policy के अनुसार तैयार किया गया है और केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह निवेश सलाह या अनुशंसाएं नहीं है। सभी निवेश और व्यापार में जोखिम होता है; पाठकों को स्वतंत्र शोध करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इस विषय पर अधिक